Posts

Showing posts from April, 2024

"चुनाव गीत" मतदान अधिकार भी! कर्तव्य भी!

 सभी मतदाताओं को मेरे द्वारा लिखा निवेदन पंक्तियां मत का दान करो मेरे भाई, इसमें करें ना कोई ढिलाई  मत का दान करो मेरे भाई।।।🙏 १८ बरस से ऊपर जो हैं, वो करते मतदान का प्रयोग हैं सूची में अपना नाम देखे, आईडी जो भी है साथ ले जाएं मत का दान करो मेरे भाई।।।🙏 अधिकारों से बड़ा कर्तव्य है देश के प्रति ये आपका फर्ज़ है पूरे परिवार को साथ ले जाएं, और उनके भी वोट डलवाएं मत का दान करो मेरे भाई।।।🙏 कोई बहाना न तुम बनाना, सही जगह पर अंगूठा दबाना देश है तुमसे तुम हो देश के, चलो छोड़ो अब बातें बनाना  मत का दान करो मेरे भाई।।।🙏 सभी मतदाता हैं बराबर, संविधान ने दी है सबको पावर नोटा का उपयोग ना करना, व्यर्थ जायेगा देना संभाल कर मत का दान करो मेरे भाई।।।🙏 सही सरकार चुनना धर्म है, यही भविष्य यही वर्तमान है देश निर्माता आज आप हो, फिर पांच साल का विलंब है मत का दान करो मेरे भाई।।।🙏 पढ़ें और शेयर करें🙏वोट जरूर दें🙏 सादर अमित बरनवाल 

शुभ हनुमान जन्मोत्सव

 हनुमत मेरे प्यारे, हनुमत मेरे प्यारे सीता राम इन्हें पुकारे, हनुमत मेरे प्यारे जय केसरी के लाला, अंजनी के सहारा मैं आया तेरे द्वारा, भर दो खाली झोली सारा हनुमत मेरे प्यारे-2  जब कोई इन्हें पुकारे, ये दौड़े उसे स्वीकारें जो चरणों में गिर जाए, बाबा उसे गले लगाएं हनुमत मेरे प्यारे-2 लाल लंगोट लाल चोला, हनुमत मेरे हैं भोला छप्पन भोग ये न मांगे, भक्ति का भी भोग लगता हनुमत मेरे प्यारे-2 जय लक्ष्मण प्राण दाता, जय सुग्रीव के सहारे हम भी तुम्हे पुकारे, हरो सब दुख संकट हमारे  हनुमत मेरे प्यारे-2 ज्यादा कुछ ना चाहें, हाथ सदा सर पर रखना सब कुछ मिल जायेगा, श्री राम प्रभु से मिला देना हनुमत मेरे प्यारे-2 मेरी लिखी सभी पढ़े और दूसरों को भी भेजे🙏 🙏सादर अमित बरनवाल🙏

श्री राम नवमी की कहानी🙏

 राम नवमी की कहानी बड़े राजा थे अयोध्या के, दशरथ उनका नाम था सब सुख सम्पदा थी उन्हें, पर ना कोई संतान था जय बोलो राजा राम की🙏 मुनि वशिष्ठ गुरु थे उनके, एक अचूक उपाय बताया पुत्र कामेशटी यज्ञ किया जिसने, मनचाहा पुत्र पाया जय बोलो राजा राम की🙏 महर्षि ऋषि शृंग ने किया यज्ञ, मिला प्रसाद का प्याला जा कर रानियों को खिलाओ, यह आदेश सुना डाला जय बोलो राजा राम की🙏 दशरथ ने दिया प्रसाद, कौशल्या कैकेई को आधा आधा दोनो रानियों ने उसको सुमित्रा में, बराबर बराबर बाटा  जय बोलो राजा राम की🙏 चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को, अयोध्या में जन्मे थे राम उसी दिन 5114 ईशा पूर्व, जन्मे भरत लक्ष्मण शत्रुघ्न  जय बोलो राजा राम की🙏 राम की जन्म की कथा चलिए, सब आज दोहराते हैं राम नवमी की पावन पर्व को, खुशी खुशी मनाते हैं जय बोलो राजा राम की🙏 मेरी लिखी सादर समर्पित अमित बरनवाल 

चैत्र माह से हमारा नव वर्ष!

  🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️ प्रथम तिथि सृष्टि रचना का, विक्रम संवत का उत्थान हुआ राजा राम का राज्याभिषेक, नवरात्रि प्रारंभ का भान हुआ गुरु अंगद देव का जन्म हुआ, सिख धर्म का सम्मान हुआ आर्य समाज शुरू करने पर, स्वामी दयानंद का मान हुआ सिंधी समाज की स्थापना, झूले लाल का प्राकट्य तिथि है युधिष्ठिर को राज्य प्राप्ति, शक संवत का आरंभ स्मृति है कलि का प्रथम दिवस भी है ये, वसंत ऋतु की संतति है फसल पकने के खुशी का दिन, पुण्य प्राप्ति की नियति है चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन आइए, नव दुर्गा का ध्यान करें सबको शुभकामनाएं दे और अपने प्रियजनों का मान करें           🙏सादर मेरी लिखी अमित बरनवाल🙏 🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️