शुभ हनुमान जन्मोत्सव
हनुमत मेरे प्यारे, हनुमत मेरे प्यारे
सीता राम इन्हें पुकारे, हनुमत मेरे प्यारे
जय केसरी के लाला, अंजनी के सहारा
मैं आया तेरे द्वारा, भर दो खाली झोली सारा
हनुमत मेरे प्यारे-2
जब कोई इन्हें पुकारे, ये दौड़े उसे स्वीकारें
जो चरणों में गिर जाए, बाबा उसे गले लगाएं
हनुमत मेरे प्यारे-2
लाल लंगोट लाल चोला, हनुमत मेरे हैं भोला
छप्पन भोग ये न मांगे, भक्ति का भी भोग लगता
हनुमत मेरे प्यारे-2
जय लक्ष्मण प्राण दाता, जय सुग्रीव के सहारे
हम भी तुम्हे पुकारे, हरो सब दुख संकट हमारे
हनुमत मेरे प्यारे-2
ज्यादा कुछ ना चाहें, हाथ सदा सर पर रखना
सब कुछ मिल जायेगा, श्री राम प्रभु से मिला देना
हनुमत मेरे प्यारे-2
मेरी लिखी सभी पढ़े और दूसरों को भी भेजे🙏
🙏सादर अमित बरनवाल🙏
Comments
Post a Comment