🪔शुभ दीपावली🪔
सभी को मेरी लिखी सादर समर्पित कुछ पंक्तियां दुख भागे मीटें अंधेरा, जीवन में प्रकाश भर जाए रिद्धि सिद्धि संग वर देने को, गणेश जी घर आएं शुभ लाभ पुत्र को लाएं संग, सुख से घर भर जाए लक्ष्मी मां ले आएं समृद्धि, सब इच्छा पूर्ण हो जाए श्री राम लाएं जीत जीवन में, मां सीता संस्कार लाएं लक्ष्मण मर्यादा दें हमको, उर्मिला हमे धैर्य दिए जाएं भरत जैसा दिल बड़ा हो, मांडवी से सेवा भाव आए शत्रुघ्न जैसे आदर करें छोटे, श्रुतकिर्ति कीर्ति बढ़ाएं सभी देवी देवता को निमंत्रण, आशीर्वाद देने को आएं गरीबी मिटे, अन्न धन बढ़े, आरोग्य, यश, बढ़ता जाए घर-परिवार-समाज, देश-विश्व में सुख-शांति आ जाए देश हमारा खुशहाल हो, तिरंगा ऊंचे गगन में लहराए दीपावली का त्योहार सभी देशवासी मिल कर मनाए कहे अमित आप संग मिल, हम विश्व लीडर बन जाएं सादर और सपरिवार अमित बरनवाल