Posts

Showing posts from February, 2022

चुनावी सेल!

 चुनाव पूर्व सभी को समर्पित मेरी लिखी कुछ पंक्तियां -  हम ये मुफ्त देंगे, हम वो देंगे, जब चुनाव में जीत के आयेंगे क्यूँ ना इनसे कोई प्रश्न करें क्या सब अपने घर से लाएंगे🙏 कोई बिजली दे रहा, पानी दे रहा, स्कूटर का भी ऑफर है कर्ज माफ़ी, मुफ्त मे राशी, सब चुनावी व्यापार में टापर हैं  फिर रोज़गार भी देंगे युवाओ को, मजदूर ना मज़बूर होगा इन सब के चुनावी वादों मे, हर कोई कभी मालामाल होगा पर हमें ये समझ आता नहीं, जब सभी नेता इतने काबिल हैं जनता को मुफ्त का बांटने मे, क्यूँ सब के सब ही शामिल हैं क्यूँ फिर ना हो बात हम सभी के, कुशलकारी खुशहाली का  कल के लिए करें सबको तैयार, ग़र आये बात होशियारी का  ये भी तो ग़र हम सोचें, कि ये सब मुफ़्त का कहाँ से लाएंगे जनता से जब मांगते फिरते हैं, देश को ही कंगाल बना देंगे ये तो आज का नहीं वर्षों का है खेल, सब चुनावी भेल है  मीठा नमकीन दिख तो रहा है, पर कल का कड़वा सेल है  आ जाइए वास्तविकताओं मे, ये ऑफर तो सालों साल है  सम्भल जाइए वर्ना अंगूर खट्टे होंगे, ये सब चुनावी चाल है  सादर 🙏🇮🇳🙏 अमित बरनवाल