श्री गणेशाय नमः, विघ्ननाशय नमः नमः पार्वती पतये हर हर महादेव🙏
मेरी लिखी श्री गणेश जी को सादर समर्पित कुछ पंक्तियां- शिव पुत्र तुम्ही, विघ्नहर्ता तुम तुम ही प्रथम शुभकारक हो हे प्रथम पूज्य सर्व उद्धारक, तुम मां पार्वती के बालक हो🙏 लंबोदर गजमुख हो कर भी देवों में तुम्हारी कीर्ति अद्भुत तुम रिद्धि सिद्धि के प्रदाता हो शुभ लाभ तुम्हारे हैं दो पुत्र🙏 तुम हितकारी सब के प्यारे हर घर है वास गणनायक हो मोदक मेवा संग करते पूजा आशीर्वाद तुम्हारा फलदायक हो🙏 जब कभी समस्या हो द्वार खड़ी बन तुम आना पथ प्रदर्शक माता लक्ष्मी को संग ले आना घर आएगी ज्ञान बुद्धि प्रखर🙏 हो जाए दुख दरिद्रता दूर सपरिवार निरोग सुखकारक हो जय ह...