क्या चाहिये!
आज किसी को क्या चाहिए, जीने के लिए दूसरों की दुआ चाहिए अनजाने चेहरे भी देते हैं खुशी, इससे ज्यादा ज़माने से क्या चाहिए कोई ग़र जो पूछे क्या होती है कैद, बंद कमरे की सब को वफा चाहिए सीने की धड़कन जो बढ़ जाए ग़र, नस नस ये पूछे की क्या चाहिए ना उम्मीद की खबर है ना समय की कमी, फिर क्यूँ सभी को हवा चाहिए तन्हाई के लम्हे जो ढूंढा करते थे हर पल, अब उन्हीं को किसी की खता चाहिए सहारे की आदत तो थी ना कभी, आज क्यूँ फिर कोई एक वज़ह चाहिए बनते बिगड़ते हालातों की दस्तक है, सब मिल पाएं सभी से कुछ ऐसा चाहिए सादर अमित बरनवाल