Posts

Showing posts from March, 2022

रंगों का त्यौहार 'होली'

          होली के अवसर पर सभी को सादर 🙏🙏समर्पित मेरी लिखी कुछ पंक्तियाँ  रंगों से है प्यार सभी को कुछ ऐसे रंग कहाँ से लाएं जिसमें घुल बन जाएं सब एक वो ढंग कहा से लाएं कोई पसंद करे लाल किसी को रंग हरा ही प्यारा है रंगों में सराबोर हो कर फिर से होली आया न्यारा है केसरिया की बानी से हम वीर भारतीय कहलाये  नीले रंग के छाए मे जीत क्रिकेट वर्ल्ड कप लाए  रंग पीला तिलहन सरसों का घर घर मे है छाया  चांदी के चमक में कैसे है चावल चहक के आया  गुलाबी रंग प्यार की बनती घड़ी घड़ी पहचान है  सतरंगी रंग देश प्रेम का हमारी आन बान शान है  चाहें कोई भी रंग रूप हो चाहें कोई पहचान मिला  जो भी दिया मिट्टी के रंग ने प्रेम का वरदान दिया  फूलवारी है देश हमारा कुछ तो ग़ज़ब की बात है  चाहें कितने मुश्किल कांटे हों सदा रहा आबाद है  सारे रंग मिला के प्रण करिए ऐसा समाज बनायेंगे  प्रेम शांति समानता प्यार का परचम हम लहरायेंगे 🙏सादर🙏 सपरिवार  अमित और नम्रता बरनवाल