शुभ होली
आ गया दिन होली का, दोस्तों संग हंसी ठिठोली का नए पुराने हमजोली का, मौसम के आंख मिचौली का आ गया दिन होली का... गुझिया खुरमे नमकीन का, बुरा न मानो वाले मीम का रंग बिरंगे मुस्कान का, 'अब छूटेगा कैसे' वाले सीन का आ गया दिन होली का... गुलाब जामुन दही बड़े का, शाम के किस्से मुशायरे का छोटे बड़े संग गुलछर्रे का, बहुत खा लिया कह खाने का आ गया दिन होली का.. मथुरा में बांके बिहारी का, बरसाने में लट्ठ मार होली का काशी के भस्म उड़ान का, बुराई पर अच्छाई के मान का आ गया दिन होली का... गांव में मिलते भंग ठंडाई का, हर उम्र पे चढ़े रंगीनी का शहरों में रेन डांस का, जो नहीं नहाते उनके स्नान का आ गया दिन होली का... मेरे कलम से अमित बरनवाल