Posts

Showing posts from June, 2024

🇮🇳विजयी विश्व कप टीम हमारा🇮🇳

  कुछ पल जीवन के साकी थे हम क्रिकेट के जो साथी थे एक सपना हमने देख लिया T20 विश्व कप में भाग लिया 2024 का साल आया टीम इंडिया के हिस्से वो रण आया हर खिलाड़ी यहां अनोखा था टीम में मिला जिसे मौका था सुपर 8 में इंडिया आगे बढ़ी पाकिस्तान को मारा पटखनी ऑस्ट्रेलिया टीम को हराया गत फाइनल का बदला चुकाया अब अंग्रेजों की बारी थी इनकी टीम की थोड़ी उधारी थी यह कांटा भी पार लगाया टीम ने फाइनल में जगह बनाया अफ्रीका भारत फाइनल में भिड़े दोनो एक से एक बड़े धुरंधरों ने पछाड़ा इनको जो हम विश्व कप फिर ले उड़े सब मैच टीम ने जीत लिया T20 कप देश के नाम किया करोड़ो दिलों को खुशी मिली देश ने चौथा ट्रॉफी उठाया भारत टीम का आभार करें जीत पर उन्हें धन्यवाद करें आप देश के हमारे गौरव हो फिर तुम्हारा साधुवाद करें मेरी 📝कलम से अमित बरनवाल 

करें योग रहे निरोग!

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं🙏 योग क्या है व्यायाम और संयम का मिलन  योग क्या है परिश्रम और अहम का संगम चित का संधान सांसों का अंतरबहिर संचार मन को को साधना और विचारों पर लगाम योग क्या है व्यायाम... प्राचीन ऋषियों की देन वेदों का दिया प्रसाद  शरीर को स्वस्थ बनाए और दूर करे अवसाद योग क्या है व्यायाम... बीमारियों को रखे जो दूर शरीर को करे मजबूत पाचन को करे दुरुस्त थकान को सब जाएं भूल योग क्या है व्यायाम... भारत का विश्व को भेंट इसे करने में न करें भेद कभी भी कहीं भी करें बस ले संकल्प सारा देश योग क्या है व्यायाम... मेरे कलम से सादर🙏अमित बरनवाल

"लो जी आ गया दिन गिनती का"

लो जी आ गया दिन गिनती का, चुनाव परिणाम के मिलने का सात चरणों का अथक परिश्रम, लोकतंत्र को नमन करने का लो जी आ गया दिन गिनती का.. अथक सुरक्षा बल, कितने ही चुनाव कर्मी, ऊपर से भीषण बरसी गर्मी वोटिंग परसेंटेज कम हो या ज्यादा, चुनाव आयोग न किया कोई नरमी लो जी आ गया दिन गिनती का.. कौन जीता कौन हारा कितने वोट मिले किसने हार को स्वीकारा सरकार तो बनेगी लोगों ने चुना है, बढ़ना तय है राजनीति का पारा  लो जी आ गया दिन गिनती का.. छोड़े बहाने, आगे कौन आए कौन जाने, पार्टियों से ऊपर देश को जाने चाहें कोई कुछ भी कहे भूल चुक माफ, उसका अपना दिल ही जाने लो जी आ गया दिन गिनती का.. फिर पांच साल बाद चुनाव होगा, मेहनत जो करेगा उसका भाग्य जागेगा दोष देते रहे तो कुछ नहीं होना, चुनाव निष्पक्ष चुनाव आयोग कराएगा लो जी आ गया दिन गिनती का.. मेरे कलम से📝..सादर अमित बरनवाल 🙏