करें योग रहे निरोग!
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं🙏
योग क्या है व्यायाम और संयम का मिलन
योग क्या है परिश्रम और अहम का संगम
चित का संधान सांसों का अंतरबहिर संचार
मन को को साधना और विचारों पर लगाम
योग क्या है व्यायाम...
प्राचीन ऋषियों की देन वेदों का दिया प्रसाद
शरीर को स्वस्थ बनाए और दूर करे अवसाद
योग क्या है व्यायाम...
बीमारियों को रखे जो दूर शरीर को करे मजबूत
पाचन को करे दुरुस्त थकान को सब जाएं भूल
योग क्या है व्यायाम...
भारत का विश्व को भेंट इसे करने में न करें भेद
कभी भी कहीं भी करें बस ले संकल्प सारा देश
योग क्या है व्यायाम...
मेरे कलम से सादर🙏अमित बरनवाल
Comments
Post a Comment