चलता चल!
सभी को समर्पित मेरी लिखी कुछ पंक्तियां - बादलों की छाव में हवाओं के साथ चल दूसरों के चाह से खुद को कभी ना तौल रास्ते बहुत मिलेंगे ढूंढता क्या फिर रहा चलने के रंग में संग अपने चलता चल मस्तियाँ रगों में हो खूबियाँ हर मद मे हो चलते चलते ना बने तो अपने राहें बदल किसकी चाह है तुझे जिसे तू झुका रहा पात की व्यथा पर क्यूँ पेड़ तू कटा रहा चाल में तेरे धमक रहे आँखों मे चमक रहे दूसरों के टोकने पर तू कब था रुका रहा आँधियों के वेग को तू अपनी उड़ान बना रास्ते की धूल पे तू चल अपने निशाँ बना आज तू ना रुका तो फिर किसके हाथ है चलना तेरा भाग्य था चलना तेरे साथ है सादर अमित बरनवाल 🙏🙏