Posts

Showing posts from January, 2024

75th 🇮🇳गणतंत्र दिवस🇮🇳

 🇮🇳गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं लाखों शहीदों के कुर्बानी से आई है आजादी वीरों के हुंकार से बैरी बचा प्राण रण से भागे  तिथि २६ जनवरी १९५० संविधान संग लाई नियम कानून दिया जिम्मेदारियां भी बतलाई क्या बुजुर्ग जवान सब आजादी के दीवाने थे मजदूर किसान जवान कहां पीछे रह जाने थे जन मानस मना रहे आज गणतंत्र का त्यौहार नमन करें उनको जिन्होंने किया सबका उद्धार कसम आज उन्ही की न देश कभी झुकने देंगे अपना सर्वस्व देंगे न तरक्की कभी रुकने देंगे सत्य अहिंसा प्रेम भाईचारा ने आज पुकारा है जाति वर्ण सब बाद में, पहले देश हमे प्यारा है 🇮🇳जय हिंद 🇮🇳            कलम से सादर                     अमित बरनवाल

श्री राम राज्य

 पुण्य सनातनी भारत वर्ष ने, मिल सहर्ष स्वीकारा है राम जी के देश में आज, श्री राम ध्वज लहरा रहा है  अपने हित से पहले जिन्होंने, पितृ धर्म को मान दिया वनवासी बन कर भी प्रभु ने, सदा धर्म का साथ दिया वैसे तो आदिपुरुष हैं वो, सदियों से दिलों में बसते हैं  टेंट से भवन में देखन को, आंखें तरसी और बरसी हैं  सदियों की प्रतिक्षा मिटी है, भगवान स्वघर में आएंगे मंगल गान के संग सर्व जन, जय सीता राम बुलाएंगे झंडी पताका, दीप पटाखा, धूप सुगंध, फूल माला राम राज्य आगमन का, भारत वर्ष उत्सव मना रहा वीर भरत के वंशी हैं हम सब, मिल कर यह ठाना है जाति वर्ण के बंधन तोड़, अब, राम मय हो जाना है  चंद पंक्तियां समर्पित कर, श्री राम से प्राथना करता हूं राम के आदर्शों को स्वीकारें, वो रामराज्य मैं मांगता हूं  पता है सभी को श्री राम कहानी, क्यों यहां दुहराना है श्री राम प्रभु के आदर्शों को, बस जीवन में अपनाना है 🙏सादर अमित बरनवाल और सभी राम भक्त गण🙏