जल क्या है!
मेरे द्वारा लिखी सभी को समर्पित कुछ पंक्तिया🙏 जल क्या है जीवन की आशा, जल है सब जीवन को प्यारा शीतल अविरल बहती कलकल, सुन्दर स्वच्छ निर्मल धारा महासागर सागर और नदिया, चाहें हो तालाब या गागर रहती सदा पवित्र व पावन, कितने भी ज़न लाएँ भर भर पशू पक्षी कीट पतंगे पेड़ पौधे, मानव सब इसके भरोसे प्यास बुझाता, बिन कोई आशा, जैसे हो सब इसके बच्चे पर हम जल कैसा पी पायेंगे, सबके लिए मीठा ही चाहिए श्रोत है सीमित जिसका, आइये सब मिल संरक्षण करिए भविश्य मांगती बहती धारा, स्वच्छ समाज जैसे निर्मल धारा ना कैसा भी कोई भेद भाव हो, जैसे प्रकृति ने हमको पाला जल संरक्षण संग हो हरित संरक्षण, ना हो अनावश्यक दोहन ताल मेल मे इनके होता, विभिन्न प्राकृतिक श्रोतों का सृजन सादर अमित बरनवाल🙏🙏