Posts

Showing posts from September, 2021

मेरी बिटिया

 मेरे चेहरे की मुस्कान है, मेरी बिटिया मेरी पहचान है  जिस दिन से मेरे घर आयी, संग समृद्धी, तरक्की लायी  ईश्वर का कोई वरदान है, मेरी बिटिया मेरी पहचान है  उसके हर जीत का कायल हूँ, कभी हार हो, मैं शामिल हूँ  उसका होना ही मेरा अभिमान है, मेरी बिटिया मेरी पहचान है  अपने मां की छवि पायी है, जो उसके हर नखरे उठाती है  कुछ भी दे, कहती मेरा इनाम है, मेरी बिटिया मेरी पहचान है  सपने जैसी हो रही बड़ी है, उसकी शक्ल मुझपे गई है हमारे सपनों की नई उड़ान है, मेरी बिटिया मेरी पहचान है  माँ बहनो का है प्यार दिया, मैंने भी खूब लाड दुलार दिया  कभी भी हंसा दे ऐसी जान है, मेरी बिटिया मेरी पहचान है  संग उसके नया बचपन देखा, चलता हुआ कोई दर्पण देखा  ममता की ग़र कहूँ प्राण है, मेरी बिटिया मेरी पहचान है  सादर अमित बरनवाल 🙏🙏