Posts

Showing posts from March, 2024

होली और रंग

                      *शुभ होली* कुछ तो रंग हवा में घुल गए, कुछ तो रंग बेगाने हैं रंग बिरंगी दुनिया कहते, पर ढंग कोई न जाने है रीत सजीली सुगंध नशीली, सब इसके दीवाने हैं चढ़ जाए जिसको जब ये, वो रंग उसी ने माने है रंगी का न रंग है झूठा, इसको दिखना आता है जिसपे गुरुर का रंग, वो नजर अलग सा आता है जिसने देश का बेड़ा उठाया, केसरी रंग उसे भाता है हंसते हंसते सीने पर वो, देश के लिए गोली खाता है मिट्टी का जिसपे रंग गहरा, वो भी रंगो का संगी है गहरे भूरे मिट्टी में उसने, कितने ही रंगे भर दी है रंग राजनीति का क्या कम, जिसपे भी चढ़ जाता है ना भाई बंधु कोई उसका, वह सबको आजमाता है आई होली रंग बिरंगी, सतरंगी क्यों न बन जाए हर रंग में हम मिल जाएं, होली संग संग मनाएं 🙏मेरी लिखी सादर समर्पित🙏अमित बरनवाल 

शुभ महाशिवरात्रि

                               🙏ॐ नमः शिवाय🙏 शिव सुंदर, शिव हैं परम पिता, शिव गुरु, शिव प्राण हैं सब के जीवनदाता ईश्वर को, मेरा सपरिवार प्रणाम है  जै अजन्मा, जै अखिलेश्वर, नित निम्न का उत्थान करो सर्व लोकेश्वर, जय परमेश्वर, सब भार मेरा साभार धरो नित राग लिखूं, तेरे साथ रहूं, मेरा प्यार तुम्हारे चरणों में जय त्रिपुरारी, कलि मल हारी, घर बार तुम्हारे चरणों में हे देव दानव भूतों के नाथ, रहे स्त्री पुरुष किन्नर के साथ सृजन कारक, कभी संहारक, हरदम रहते अपने में नाथ कोई भोला कहे, कोई शंकर, बसते हो कण कण हर क्षण जय मेरे प्रभु हे परमपिता, सदा रहो प्रसन्न मा पार्वती संग हो सदा कृपा गणेश जी की, हर कार्य मेरा शुभकारक हो संकट मिटे कार्तिकेय द्वारा, शिव परिवार मेरा उद्धारक हो सादर एवं सपरिवार - अमित बरनवाल