होली और रंग
*शुभ होली*
कुछ तो रंग हवा में घुल गए, कुछ तो रंग बेगाने हैं
रंग बिरंगी दुनिया कहते, पर ढंग कोई न जाने है
रीत सजीली सुगंध नशीली, सब इसके दीवाने हैं
चढ़ जाए जिसको जब ये, वो रंग उसी ने माने है
रंगी का न रंग है झूठा, इसको दिखना आता है
जिसपे गुरुर का रंग, वो नजर अलग सा आता है
जिसने देश का बेड़ा उठाया, केसरी रंग उसे भाता है
हंसते हंसते सीने पर वो, देश के लिए गोली खाता है
मिट्टी का जिसपे रंग गहरा, वो भी रंगो का संगी है
गहरे भूरे मिट्टी में उसने, कितने ही रंगे भर दी है
रंग राजनीति का क्या कम, जिसपे भी चढ़ जाता है
ना भाई बंधु कोई उसका, वह सबको आजमाता है
आई होली रंग बिरंगी, सतरंगी क्यों न बन जाए
हर रंग में हम मिल जाएं, होली संग संग मनाएं
🙏मेरी लिखी सादर समर्पित🙏अमित बरनवाल
Comments
Post a Comment