जज्बात खरीदार है..
मेरे द्वारा लिखी कुछ पंक्तियाँ..
शब्दों का क्या खेल है शोर का बाजार है
हर चीज बिक रही है ज़ज्बात खरीदार है
घबराहट मे आहट है कि किस ओर चलूँ
हर कोई डरा हुआ कर रहा पड़ताल है
अफवाहों को कौन कहे सलाह की पूछ है
वैद्य हकीम के आड़ मे मजे मे हर बूझ है
बिना किसी पैमाइशके फैल रहा ख्याल है
रकम क्या है सुख चैन है, खुश हुआ बेहाल है
कोई तो रोको इसे क्यूँ फिरता ये बेतार यूँ
जरा सी खुशी का यूं हो रहा मोहताज क्यूँ
जुगनू ही सही स्याह में क्या झूमता मुतमईन है
दे दो कोई हंसी तो उड़ जाए ये बिन पंख के
ला दो वही कल आज जब हो सके सब गुलजार
खाक हो बीमार साख जन्म ले फिर नए पात
क्यूँ करते हो इंतजार जो खुद पे ऐतबार है
सब खड़े चलने को यही जीवन का सार है
सादर अमित बरनवाल 🙏🙏
Comments
Post a Comment