शुभ हनुमान जन्मोत्सव 2025
श्री हनुमान प्रकोत्सव की सभी श्री राम भक्तो को मेरे लिखे पंक्तियों में शुभकामनाएं🙏 क्या हूं बाबा मै तुम्हरे बिना, तुम हो जीवन रचैया हर पल हाथ है थामा जैसे, माता पिता की छाया🙏 मै हूं नादान अबोध प्रभु, न भजन पूजन को जानू हरि कृपा मिला है जबसे, कहीं और नहीं मै जाऊं यह संसार भरम का जाला, तुमने राह दिखाया हर पल हाथ है थामा.... हे पवन पुत्र, हे आञ्जनेय, जय राम दूत हितकारी सब संकट को काटा क्षण में, हर दुख विपदा हारी जब सबने था हाथ छुड़ाया, आप ही बने सहारा हर पल हाथ है थामा.... हृदय में आपके राम सिया है, मेरे हृदय बस जाओ हनुमत कृपा से भगवान मै, श्री राम प्रभु को ध्याऊं कलयुग में श्री राम सहारा जैसे सूरज संग परछैया हर पल हाथ है थामा..... 🙏जय श्री राम🙏 मेरे 📝 से अमित बरनवाल