मां नवदुर्गा परिचय
माता के नौ रूपों की कहानी, चलिए आज सुनाता हूं
नवरात्रि के पूजन फल को, सरल शब्दों में बताता हूं
जय हो मां नव दुर्गा की🙏
पहला रूप माता शैलपुत्री का, हिमालय के घर जन्मी हैं
धन, स्वास्थ्य, रोजगार हेतु, मां सबको शक्ति से भरती हैं
जय हो मां नव दुर्गा की🙏
दूसरा रूप है मां ब्रह्मचारिणी, ध्यान नियम की देवी हैं
मन वांछित फल दिलाती हैं, पर अनुशासन जरूरी है
जय हो मां नव दुर्गा की🙏
तीसरा रूप है मां चंद्रघंटा, माथे पर चंद्र धारण करती हैं
आत्म संतुष्टि और शांति हेतु, भक्त इनका पूजन करते हैं
जय हो मां नव दुर्गा की🙏
चतुर्थ रूप है मां कुष्मांडा, संसार की रचना की मां ने
अंधकार भय दूर कर, मां कार्यसिद्धि में मदद करती
जय हो मां नव दुर्गा की🙏
पंच रूप है मां स्कंदमाता, सृजन और शक्ति की देवी हैं
सफलता की राह बता कर, शक्ति वो देती जो जरूरी है
जय हो मां नव दुर्गा की🙏
छटा रूप हैं मां कात्यायनी, ऋषि पुत्री बन जन्म लिया
रोग शोक संताप गया उनका, जो मन से पूजन किया
जय हो मां नव दुर्गा की🙏
सप्तम रूप है मां कालरात्रि, समय की महत्ता बताती हैं
अथक परिश्रम करने से, सफलता की राह दिखाती हैं
जय हो मां नव दुर्गा की🙏
अष्टम रूप है मां महागौरी, शिव पत्नी स्वरूप बन आई
पाप विनाशक बन कर माता, आत्मा पवित्र कर जाए
जय हो मां नव दुर्गा की🙏
नौवीं रूप हैं मां सिद्धिदात्री, अर्धनारीश्वर में आधा हैं
सभी मनोरथ पूर्ण करने को, दूर करती सब बाधा हैं
जय हो मां नव दुर्गा की🙏
मैया के नौ रूपों की कहानी, आप भक्तों को अर्पण है
मां आशीर्वाद दें आप सभी को, ऐसा चरणो में वंदन है
जय हो मां नव दुर्गा की🙏
मैने लिखा मां
मां नव दुर्गा को समर्पित
🙏 अमित बरनवाल 🙏
Comments
Post a Comment