देश हमारा 🇮🇳
सभी को सादर समर्पित मेरी लिखी कुछ पंक्तियां🙏 क्या दिया हमने 🇮🇳 को जिसका हमे अभिमान है जो दिया इसने दिया, ये धरती नहीं, हमारी माँ है ना रंग देखा, रूप देखा, सबको पाला बड़ा किया जंग हो या अमन हो, हमे सुख चैन से जीने दिया जीतने का सुख दिया, ना हार हो निश्चित किया जीवन से मरण तक, क्या क्या नहीं इसने किया सपूत ऐसे ऐसे दिए जो जीते रहे सदा इसके लिए मर के भी जिनके खुशबु को ना इसने खोने दिया जिनके एक एक साँस भी देश को न्यौछावर हुई चेहरे की मुस्कराहट की मुश्किलें भी कायल हुई हौसले इतने थे ऊंचे, हिमालय को भी झुका दिया समंदर की गहराई ने भी, हर पल जिन्हें आदर दिया राहें जिनने स्वयम बनाए, नित्य लकीरें खींचते रहे हर कदम के साथ साथ, एक एक इंच संजोते रहे अपनी अस्मिता को, हर स्तर पर सदा ऊंचा किया मातृ भूमि के जय घोष को, सदा ही अजय किया आइये नमन करें उन्हें, जिनसे यह शुभ दिन आया जय सदा हो हमारे देश जिससे है सब कुछ मिला 🇮🇳जय हिंद 🇮🇳 अमित...