Posts

Showing posts from January, 2023

शुभ नव वर्ष 2023

 नव वर्ष पर सभी को समर्पित मेरी लिखी कुछ पंक्तिया  है वर्ष नया सहर्ष आया, जो साल गया वो जाना था कुछ पुराने पन्नों को हमने, यूँ ही पीछे छोड़ आना था चलता अविरल बीते पल पल ये समय भी जल धारा है कभी हंसा दिया कभी रुलाया लाता परिवर्तन प्यारा है कुछ दोस्त बने कुछ छूट गए पर याद सभी तो आते हैं  जीवन की आपा धापी में हम सब यू ही चलते जाते हैं  राहों का क्या वो तो हैं ठहरे चलते दिखते पेड़ पौधे हैं  हर सफ़र में हैं कुछ हमसफर बाकी तो सब मौजे हैं  खोना पाना हंसना रोना ये तो अपनी अभिलाषा है  कुछ पाने की चाह में बने पक्षी घड़े जल का प्यासा है  राहें उलझी चाहें उलझी क्यूँ ना कहें सुलझा हो सब  पतवार पे क्यूँ चिंतन हो लहरों मे खड़ी नाव हो जब  है सुंदर सब मनभावन जब पा कर ही क्यूँ ख़ुश होते हैं  ये उसका है ये मेरा है क्यूँ बटवारे पर ही सब मोहते हैं  आँखों की जो हमारी आशा है सब कुछ ही प्यारा हो  चश्में के नंबर बढ़ने पर क्यूँ ना परिवर्तन भी हमारा हो  साल तो आते जाएंगे हर साल खुशहाल फिर क्यूँ ना हो  मिलते जुलते रहिए सबसे हर हाल मे सब क्य...