Posts

Showing posts from September, 2025

जिस घर में प्रभु बेटियां रहें

 *Happy International Daughtes Day* जिस घर में प्रभु बेटियां रहें, उस घर में जमाने की खुशियां रहे हंसती खेलती सबकी दुनियां रहे, जो घर में प्रभु बेटियां रहे ना हो वहां कभी वैभव धन में कमी, बढ़े दिन दो गुना, रात में चौगुनी आठों सिद्धियो संग नौ निधिया रहे, जिस घर में प्रभु बेटियां रहे क्या चाहे प्रभु वो पिता कुछ और, जो घर में पड़े उसके बेटी के पैर सब गुण संस्कारों की झड़ियां रहे, जिस घर में प्रभु बेटियां रहे क्या चाहे वो मां अपने किरदार से, जो बेटी रहे उसके संसार में मां बेटी एक दूजे की सहेलियां रहे, जिस घर में प्रभु बेटियां रहे न होगी बेटी घर में, आएंगी बहू, बना लें लक्ष्मी, फिर ये बात हो उस घर में जमाने की खुशियां रहे, जो घर में वो बन के बेटियां रहे सब बेटी पढ़े, सब बेटी बढ़े, बन के अव्वल वो सफलता हासिल करे घर और समाज संग बढ़ता रहे, जो घर में प्रभु हमारे बेटियां रहे मैने लिखा अपने बेटियों के  लिए, अमित बरनवाल 

माननीय मोदी जी जन्मदिन की बधाई

 माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को, मेरे लिखे शब्दों में जन्मदिन की बधाई💐💐 जन्मदिन की बधाइयां मोदी जी, ये दिन आपको हर वर्ष आए आप जिएं वर्षों स्वस्थ और सबल, हम बधाइयां देने सहर्ष आयें राजनीति की जो भी मजबूरिया हों, विपक्ष की बढ़ी त्योरियां हो साल इस दिन जो भी हो मोदी जी, सभी बधाई दें, संग खुशियां हो  हमारे देश की चहुं ओर तरक्की हो, बुजुर्ग, जवान बच्चों की उन्नति हो मजदूर, किसान जवान सब सुखी रहें, ऐसी मोदी जी देश की गति हो  भारत देश विश्व में अव्वल हो, प्रशासन व्यवस्था निष्पक्ष और निर्मल हो चाहें कैसा भी समय हो मोदी जी, कोई भूखा न सोए, सुखी जन जन हो थोड़ा स्वास्थ्य, शिक्षा में सुधार हो, फ्री न हो पर पहुंच में हर प्राणी हो रोजगार थोड़ा और बढ़ जाए मोदी जी, हमारा हर युवा कामगार हो... इन्हीं शब्दों के साथ, मेरे कलम से:  HAPPY BIRTHDAY MODIJI💐💐 सादर अमित बरनवाल 

फजल उनका असर मेरा

 मेरे कलम से... आपका नूर है सितारों में, आप दिखते हो मुझे हजारों में आपका नूर है... कुछ तो हम बेख्याल भी ठहरे, कुछ गिना आपने फरारों में आपका नूर है... अपनी तो इतनी गुजारिश है, हम मिल जाएं इश्तहारों में आपका नूर है... आपका जिक्र भी जो होता है, उनके जानिब हैं बीमारों में आपका नूर है... दोष अपने मुकद्दर को क्या दें, जो नहीं हैं उनके मयारो में आपका नूर है... हम न रुके तो पैगाम आया, हम हैं किसी और के सितारों में आपका नूर है... अमित बरनवाल

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

 शिक्षक दिवस पर मेरे कलम से हर रिश्ते को समर्पित गुरु बिन ज्ञान जैसे जल बिन जान मीन न राखे आसूअन संग प्राण प्रभु बिन दूर उम्मीद का दामन  पिता बिन जैसे विश्वास की हानि मात बिन जैसे करुणा हो सुना  भाई बिन जैसे न रहे दोउ हाथ पत्नी बिन जैसे एक पहिया गाड़ी बहन न हो कौन पूछे हालात  बेटी बिन जैसे घर घर में उदासी बेटा बिना कौन बुढ़ापे का साथ बुआ बिन करे कौन लाड दुलार चाचा न हो तो कौन बाप के बाद पड़ोसी जैसा न कोई नजदीकी मित्र बिन कृष्ण मुश्किल हालात  कहे अमित हर रिश्ता गुरु भाती  शिक्षक दिवस पर रखे सब याद सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं सादर अमित बरनवाल💐