माननीय मोदी जी जन्मदिन की बधाई
माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को, मेरे लिखे शब्दों में जन्मदिन की बधाई💐💐
जन्मदिन की बधाइयां मोदी जी, ये दिन आपको हर वर्ष आए
आप जिएं वर्षों स्वस्थ और सबल, हम बधाइयां देने सहर्ष आयें
राजनीति की जो भी मजबूरिया हों, विपक्ष की बढ़ी त्योरियां हो
साल इस दिन जो भी हो मोदी जी, सभी बधाई दें, संग खुशियां हो
हमारे देश की चहुं ओर तरक्की हो, बुजुर्ग, जवान बच्चों की उन्नति हो
मजदूर, किसान जवान सब सुखी रहें, ऐसी मोदी जी देश की गति हो
भारत देश विश्व में अव्वल हो, प्रशासन व्यवस्था निष्पक्ष और निर्मल हो
चाहें कैसा भी समय हो मोदी जी, कोई भूखा न सोए, सुखी जन जन हो
थोड़ा स्वास्थ्य, शिक्षा में सुधार हो, फ्री न हो पर पहुंच में हर प्राणी हो
रोजगार थोड़ा और बढ़ जाए मोदी जी, हमारा हर युवा कामगार हो...
इन्हीं शब्दों के साथ, मेरे कलम से:
HAPPY BIRTHDAY MODIJI💐💐
सादर अमित बरनवाल
Comments
Post a Comment