आजादी का सफर
सभी को समर्पित मेरे द्वारा लिखी कुछ पंक्तियां वर्षो पुरानी संस्कृति हमारी समृद्धी से भरा इतिहास है गुलामी की बेड़ियों से था आया आजादी का एहसास है ज़न ज़न के रगों मे कौन्धती बगावत से खुशबु आयी वीरों के कुर्बानियों से कुछ कर जानें की शक्ति आयी ढेरों भाषा जाति धर्म के आजादी ने जीना सिखलाया तिलक भगत और राजगुरु से जुर्म से लड़ना आया दिन 15 अगस्त 1947 को देश हमारा आजाद हुआ खुली हवा में साँस लिया हमने घर घर आबाद हुआ स्वतंत्रता मिली विचारों की चुनाव का अधिकार मिला अपने अपने क्षेत्रों के विकास का नया आधार मिला ग्राम से ले कर शहर तक विकास के राह पर चले विद्यालय कॉलेज यूनिवर्सिटी पढ़ाई को तैयार चले कृषि आधारित अर्थव्यवस्था से उद्योगों की ओर बढ़े स्पेस क्रांति के सफलता से चांद मंगल पर शोध करे तीन बड़ी लड़ाइयां लड़ी हमने दुश्मन ने मूकी खायी 62, 65 हो या करगिल दुश्मन को नानी याद आयी बैंकों के राष्ट्रीयकरण ने रूट लेवल तक पूंजी दिया ऐरो स्पेस के तकनीकी से मिसाइल सिस्टम लिया न्युक्लियर पावर बने हम...