फजल उनका असर मेरा
मेरे कलम से...
आपका नूर है सितारों में, आप दिखते हो मुझे हजारों में
आपका नूर है...
कुछ तो हम बेख्याल भी ठहरे, कुछ गिना आपने फरारों में
आपका नूर है...
अपनी तो इतनी गुजारिश है, हम मिल जाएं इश्तहारों में
आपका नूर है...
आपका जिक्र भी जो होता है, उनके जानिब हैं बीमारों में
आपका नूर है...
दोष अपने मुकद्दर को क्या दें, जो नहीं हैं उनके मयारो में
आपका नूर है...
हम न रुके तो पैगाम आया, हम हैं किसी और के सितारों में
आपका नूर है...
अमित बरनवाल
Comments
Post a Comment