जिस घर में प्रभु बेटियां रहें

 *Happy International Daughtes Day*


जिस घर में प्रभु बेटियां रहें, उस घर में जमाने की खुशियां रहे

हंसती खेलती सबकी दुनियां रहे, जो घर में प्रभु बेटियां रहे


ना हो वहां कभी वैभव धन में कमी, बढ़े दिन दो गुना, रात में चौगुनी

आठों सिद्धियो संग नौ निधिया रहे, जिस घर में प्रभु बेटियां रहे


क्या चाहे प्रभु वो पिता कुछ और, जो घर में पड़े उसके बेटी के पैर

सब गुण संस्कारों की झड़ियां रहे, जिस घर में प्रभु बेटियां रहे


क्या चाहे वो मां अपने किरदार से, जो बेटी रहे उसके संसार में

मां बेटी एक दूजे की सहेलियां रहे, जिस घर में प्रभु बेटियां रहे


न होगी बेटी घर में, आएंगी बहू, बना लें लक्ष्मी, फिर ये बात हो

उस घर में जमाने की खुशियां रहे, जो घर में वो बन के बेटियां रहे


सब बेटी पढ़े, सब बेटी बढ़े, बन के अव्वल वो सफलता हासिल करे

घर और समाज संग बढ़ता रहे, जो घर में प्रभु हमारे बेटियां रहे


मैने लिखा अपने बेटियों के

 लिए, अमित बरनवाल 


Comments

Popular posts from this blog

जज्बात खरीदार है..

हिन्दी दिवस

रंगों का त्यौहार 'होली'