शुभ महाशिवरात्रि

               

               🙏ॐ नमः शिवाय🙏

शिव सुंदर, शिव हैं परम पिता, शिव गुरु, शिव प्राण हैं

सब के जीवनदाता ईश्वर को, मेरा सपरिवार प्रणाम है 


जै अजन्मा, जै अखिलेश्वर, नित निम्न का उत्थान करो

सर्व लोकेश्वर, जय परमेश्वर, सब भार मेरा साभार धरो


नित राग लिखूं, तेरे साथ रहूं, मेरा प्यार तुम्हारे चरणों में

जय त्रिपुरारी, कलि मल हारी, घर बार तुम्हारे चरणों में


हे देव दानव भूतों के नाथ, रहे स्त्री पुरुष किन्नर के साथ

सृजन कारक, कभी संहारक, हरदम रहते अपने में नाथ


कोई भोला कहे, कोई शंकर, बसते हो कण कण हर क्षण

जय मेरे प्रभु हे परमपिता, सदा रहो प्रसन्न मा पार्वती संग


हो सदा कृपा गणेश जी की, हर कार्य मेरा शुभकारक हो

संकट मिटे कार्तिकेय द्वारा, शिव परिवार मेरा उद्धारक हो


सादर एवं सपरिवार - अमित बरनवाल 


Comments

Popular posts from this blog

जज्बात खरीदार है..

हिन्दी दिवस

रंगों का त्यौहार 'होली'