श्री गणेशाय नमः, विघ्ननाशय नमः नमः पार्वती पतये हर हर महादेव🙏
मेरी लिखी श्री गणेश जी को सादर समर्पित कुछ पंक्तियां-
शिव पुत्र तुम्ही, विघ्नहर्ता तुम
तुम ही प्रथम शुभकारक हो
हे प्रथम पूज्य सर्व उद्धारक,
तुम मां पार्वती के बालक हो🙏
लंबोदर गजमुख हो कर भी
देवों में तुम्हारी कीर्ति अद्भुत
तुम रिद्धि सिद्धि के प्रदाता हो
शुभ लाभ तुम्हारे हैं दो पुत्र🙏
तुम हितकारी सब के प्यारे
हर घर है वास गणनायक हो
मोदक मेवा संग करते पूजा
आशीर्वाद तुम्हारा फलदायक हो🙏
जब कभी समस्या हो द्वार खड़ी
बन तुम आना पथ प्रदर्शक
माता लक्ष्मी को संग ले आना
घर आएगी ज्ञान बुद्धि प्रखर🙏
हो जाए दुख दरिद्रता दूर
सपरिवार निरोग सुखकारक हो
जय हो देवों के देव तुम्हारी
हर पल मुझे तुम्हारी चाहत हो🙏
जो कुछ भी मिला अब तक मुझको
उपकार तुम्हारा सब है मुझ पर
सब मान तुम्हारा सौप तुम्हे
उपभोग करूं मैं जीवन भर🙏
फिर आज तुम्हारे चरणों में
मैं अपना शीश झुकाता हूं
जय प्रथम पूज्य जय विघ्नहर्ता
सपरिवार शरण मैं आता हूं 🙏
🙏 सादर अमित बरनवाल 🙏
Comments
Post a Comment