"चुनाव गीत" मतदान अधिकार भी! कर्तव्य भी!

 सभी मतदाताओं को मेरे द्वारा लिखा निवेदन पंक्तियां

मत का दान करो मेरे भाई, इसमें करें ना कोई ढिलाई 

मत का दान करो मेरे भाई।।।🙏


१८ बरस से ऊपर जो हैं, वो करते मतदान का प्रयोग हैं

सूची में अपना नाम देखे, आईडी जो भी है साथ ले जाएं

मत का दान करो मेरे भाई।।।🙏


अधिकारों से बड़ा कर्तव्य है देश के प्रति ये आपका फर्ज़ है

पूरे परिवार को साथ ले जाएं, और उनके भी वोट डलवाएं

मत का दान करो मेरे भाई।।।🙏


कोई बहाना न तुम बनाना, सही जगह पर अंगूठा दबाना

देश है तुमसे तुम हो देश के, चलो छोड़ो अब बातें बनाना 

मत का दान करो मेरे भाई।।।🙏


सभी मतदाता हैं बराबर, संविधान ने दी है सबको पावर

नोटा का उपयोग ना करना, व्यर्थ जायेगा देना संभाल कर

मत का दान करो मेरे भाई।।।🙏


सही सरकार चुनना धर्म है, यही भविष्य यही वर्तमान है

देश निर्माता आज आप हो, फिर पांच साल का विलंब है

मत का दान करो मेरे भाई।।।🙏

पढ़ें और शेयर करें🙏वोट जरूर दें🙏

सादर अमित बरनवाल 

Comments

Popular posts from this blog

जज्बात खरीदार है..

हिन्दी दिवस

रंगों का त्यौहार 'होली'