चैत्र माह से हमारा नव वर्ष!
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
प्रथम तिथि सृष्टि रचना का, विक्रम संवत का उत्थान हुआ
राजा राम का राज्याभिषेक, नवरात्रि प्रारंभ का भान हुआ
गुरु अंगद देव का जन्म हुआ, सिख धर्म का सम्मान हुआ
आर्य समाज शुरू करने पर, स्वामी दयानंद का मान हुआ
सिंधी समाज की स्थापना, झूले लाल का प्राकट्य तिथि है
युधिष्ठिर को राज्य प्राप्ति, शक संवत का आरंभ स्मृति है
कलि का प्रथम दिवस भी है ये, वसंत ऋतु की संतति है
फसल पकने के खुशी का दिन, पुण्य प्राप्ति की नियति है
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन आइए, नव दुर्गा का ध्यान करें
सबको शुभकामनाएं दे और अपने प्रियजनों का मान करें
🙏सादर मेरी लिखी अमित बरनवाल🙏
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
Comments
Post a Comment