श्री राम नवमी की कहानी🙏
राम नवमी की कहानी
बड़े राजा थे अयोध्या के, दशरथ उनका नाम था
सब सुख सम्पदा थी उन्हें, पर ना कोई संतान था
जय बोलो राजा राम की🙏
मुनि वशिष्ठ गुरु थे उनके, एक अचूक उपाय बताया
पुत्र कामेशटी यज्ञ किया जिसने, मनचाहा पुत्र पाया
जय बोलो राजा राम की🙏
महर्षि ऋषि शृंग ने किया यज्ञ, मिला प्रसाद का प्याला
जा कर रानियों को खिलाओ, यह आदेश सुना डाला
जय बोलो राजा राम की🙏
दशरथ ने दिया प्रसाद, कौशल्या कैकेई को आधा आधा
दोनो रानियों ने उसको सुमित्रा में, बराबर बराबर बाटा
जय बोलो राजा राम की🙏
चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को, अयोध्या में जन्मे थे राम
उसी दिन 5114 ईशा पूर्व, जन्मे भरत लक्ष्मण शत्रुघ्न
जय बोलो राजा राम की🙏
राम की जन्म की कथा चलिए, सब आज दोहराते हैं
राम नवमी की पावन पर्व को, खुशी खुशी मनाते हैं
जय बोलो राजा राम की🙏
मेरी लिखी सादर समर्पित अमित बरनवाल
Comments
Post a Comment