राष्ट्रीय एकता दिवस

 

*लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं*

कुछ अपनी पंक्तियां समर्पित करता हूं:

तन के बल से जो ना होता है वो मन के ठाणे होता है
जब जग गहरी नींद में हो, वो अपने सपने संजोता है

दृढ़ इच्छा के पतवार से, हर मुश्किल का हल होता है
तन के हारे निज हार न हो, मन का हारा सब खोता है

पहली सीढ़ी रूप रेखा की, दूसरी है निज मन का मेल
हार जीत पे ध्यान न हो, जब करना हो लक्ष्य का भेद

धर्म जाति से ऊपर उठ हमें, राष्ट्र हमारा सर्वोपरि है
हर व्यक्ति का ध्यान हमें, सबका उत्थान जरूरी है

लोहे का तन हो न हो, लोहपुरुष से ये हमें सीखना है
जीवन के हरएक पटल पर, हमें देश को पहले रखना है

अमित बरनवाल
#LauhPurush #SardarVallabhbhaiPatel #ekta #bharat #deshbhakti #DeshKiBaat

Comments

Popular posts from this blog

जज्बात खरीदार है..

हिन्दी दिवस

रंगों का त्यौहार 'होली'