जय छठी मैया🙏🙏🙏
जय छठी मैया🙏🙏🙏
छठी मैया कहें हर व्रती से, सबको सब मिला है उन्हीं के खुशी से
बहन हैं ये सूर्य देवता की, बहू हैं भोले नाथ और मां पार्वती के
कार्तिकेय जी हैं मां के स्वामी, मैया ने जन जन का वंश बढ़ाया
द्रोपदी ने किया जो मां का पूजन, पांडव भाई ने रक्षा पाया
सीता जी ने रखा मां का व्रत, रावण को जो हरा ले आए प्रभु राम
व्रत जो भी करे मां भला करे, ना भी कर पाए तो है मां का ध्यान
आइए सब मिल मां को मनाए, सबके भले के लिए जयकारा लगाए
भूल चुक जो भी हो मां क्षमा करती हैं, ठेकुआ फल उख का भोग चढ़ाएं
सब भाई बहनों को है मां का बुलावा, चलिए मिल करें मां का आवाहन
मां तो देखिए आ ही रही हैं, सब भक्तों को मिलना है पावन प्रसाद
जय छठी मैया🙏🙏🙏
मेरे कलम
से अमित बरनवाल
Comments
Post a Comment