मेरा वोट मेरा अधिकार🇮🇳



फिर आया है चुनाव का दिन चलिए वोट दे आते हैं
अपनी सरकार जो चुनना है, औरों को भी ले जाते हैं

किसको अपना नेता चुन लें, कुछ को ऐसी उलझन है
एक वोट मैं न दूं तो क्या, सरकार बनने में अड़चन है

ऐसा मत सोचिए क्योंकि लोकतंत्र का ये बड़प्पन है
राज तो अंग्रेजों ने भी किये, ये हम सब का शासन है

बरसो की गुलामी हारी फिर, आया दिन खुशहाली का
कानून दिया संविधान ने, अधिकार मिला चुन पाने का

मुद्दे चाहे कितने हो आपस में, क्यों हम सब भूल जाते हैं
एक दिन एक मौका होता है, हम अपनी सरकार बनाते हैं

नतीजे हर पांच साल आते हैं, चार जून को भी आयेंगे
चाहे कोइ सरकार बनाए, हम क्यों मूकदर्शक रह जाएं

कही दिल में ये न कचोटे की, ना कर पाए अपना मतदान
जब मिला था मौका चुनने का, ना दिया अपना योगदान

मैने लिखा🇮🇳सादर अमित बरनवाल 🇮🇳

Comments

Popular posts from this blog

जज्बात खरीदार है..

हिन्दी दिवस

रंगों का त्यौहार 'होली'