शुभ नवरात्रि
🙏महाअष्टमी पर मां दुर्गा के नव रूपों को सादर समर्पित मेरी लिखी कुछ पंक्तियां🙏
***जै माता दी***
देवी जो हैं मातृ स्वरूपा, देवी तो हैं ज्ञान शक्ति की दाता
भक्ति भाव से जो कोई मांगे, मनचाहा वर भी मिल जाता
देवी जो हैं मातृ स्वरूपा....
प्रथम शैलपुत्री कहलाती, शिव जी की पत्नी बन आई
पति व्रत के लिए सती हुई पर, मां पार्वती रुप लिए आई
देवी जो हैं मातृ स्वरूपा...
द्वितीय रूप है ब्रह्मचारिणी, जप तप से मां करती शुद्धि
सरल शांत और पवित्रता दे, जीवन में करें सुख की वृद्धि
देवी जो हैं मातृ स्वरूपा...
तृतीय रूप है मां चंद्रघंटा, शांति और कल्याण करेंगी सदा
अर्ध चंद्र चिन्ह है माथे पर, हाथों में त्रिशूल तलवार गदा
देवी जो हैं मातृ स्वरूपा...
चतुर्थ रूप माता कुष्मांडा, सृष्टि रचा और हमें बनाया
मंद हंसी संग आठ भुजाएं, आदिशक्ति नाम है पाया
देवी जो हैं मातृ स्वरूपा...
पंचम रूप हैं स्कंदमाता, दुष्ट दानव जिनसे भय खाता
कार्तिकेय को जन्म दे मां ने, देवों को स्वराज्य दिलाया
देवी जो हैं मातृ स्वरूपा...
षष्ठी रूप हैं मां कात्यायनी, कृष्ण वंश की हैं कुलदेवी
विवाह बाधा निवारण को, भक्त हैं करते इनकी स्तुति
देवी जो हैं मातृ स्वरूपा...
सप्तम रूप मां कालरात्रि, आत्ताइयो का विनाश करती
तंत्र मंत्र रोग दुख खत्म कर, भक्तों का भय संकट हरती
देवी जो हैं मातृ स्वरूपा...
अष्टम रूप हैं मां महा गौरी, माता की है मन मोहक छवि
त्रिशूल संग डमरू धारण कर, सबको अभय दान है देती
देवी जो हैं मातृ स्वरूपा...
नवम सिद्धिदात्री कहलाई, संग अपने अष्ट सिद्धियां लाई
नव दिन जप पूजन लाभ दे कर, मां झोलिया भरने आई
देवी जो हैं मातृ स्वरूपा...
🙏सादर अमित बरनवाल🙏
Comments
Post a Comment