आज बड़ा ही पावन दिवस है ।
🇮🇳स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🇮🇳
आजादी का सतहत्तरवा वर्ष है,
आज बड़ा ही पावन दिवस है ।
वीरों की कुर्बानी न भूलें, काल कोठरी की त्रास जो झेले
देश हमारा सुंदर घट घट है, आज बड़ा ही पावन दिवस है
गुलामी की बेड़ियां जो टूटी, जन जन की मुस्कान थी लौटी
लोकतंत्र का प्राण प्रशस्त है, आज बड़ा ही पावन दिवस है
किसान मजदूर बने थे साथी, बुजुर्ग जवान ने ठोकी छाती
स्त्री बच्चों का मान सहर्ष है, आज बड़ा ही पावन दिवस है
हरियाली जो खेतों में आई, जन जन के लिए खुशियां लाई
देश के सर्वोत्थान का व्रत है, आज बड़ा ही पावन दिवस है
स्वतंत्रता का सम्मान करें हम, तिरंगे को प्रणाम करें सब
भारत मां का जयघोष वर्ष है आज बड़ा ही पावन दिवस है
सादर एवं सपरिवार अमित बरनवाल🙏
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
Comments
Post a Comment