फ्री का क्या!!
सभी को समर्पित मेरी लिखी कुछ पंक्तियां
ये भी देंगे वो भी देंगे, फिर देश को नंबर 1 बनाएंगे
क्यूँ ना रोजगार दे लोगों को, फिर तो कुछ ले पायेंगे
मेक ईन इंडिया मेक इंडिया नंबर वन स्कीम आयेंगे
उलझन से उलझन में हमको, यू ही बहलाते जायेंगे
क्या वोटों का गणित है भाई, जो आप कहते रहते हो
फ्री का ये दिया फ्री का वो दिया, प्रचार किया करते हो
स्वास्थ्य और शिक्षा फ्री हो पर पैसे कहाँ से लाओगे
जनता को बिन कारोबार के टैक्स कहा से ले पाओगे
पहले खड़ा किया व्यापार, फिर दिया टैक्स चुकाय
कर्मचारी को तनखा बाटी, बाल बच्चों में लिया उड़ाय
स्वास्थ्य फ्री का प्रचार जो, लोग बीमा क्यूँ करवाएंगे
फिर स्वास्थ्य बीमा के कर्मचारी, क्या कर के खाएंगे
सब कुछ गवर्नमेंट क्यूँ, कुछ तो प्राइवेट को करने दो
इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐसा हो पाए, जरूर ना हो फ्री करने को
जरूरत पर शिक्षा मे वजीफा, इलाज को अस्पताल हो
सम्मान का सम्मान हो, ज़न का विकास संग रोजगार हो
फ्री का नाम ही क्यूँ लेते हैं, कहाँ से लाए थे बतायेंगे
जनता के पैसे ले कर, फिर जनता को फ्री बतायेंगे
कसमें बेचें वादे बेचें ना बेचिये जनता को विस्वास
सोचिए जब ये भरोसा टूटेगा, तो क्या होंगे हालात
सादर अमित बरनवाल 🙏🙏
मेरे विचार से सरकार को उम्दा शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने की तरफ कदम उठाने चाहिए।
ReplyDelete