कराह की आवाज!
सभी को सादर समर्पित मेरी लिखी कुछ पंक्तियाँ
कराह की आवाजें हैं क्यूँ युद्ध का मिसाल दें
देना है तो शांति कर हर आवाज को सवाल दें
बारूद का ढेर क्यूँ जो उजाड़े सिंदूर मांग का
वतन की सुरक्षा में ना दमन हो इंसान का
चीखते बुढ़े बच्चों की पुकार और चित्कार क्यूँ
सब जीतने की चाह मे मानवता की ये हार क्यूँ
गरजती तोपों पर डिप्लोमेसी की मिसाइल क्यूँ
हर आवाज दबाने में सब लोग हैं शामिल क्यूँ
शहर तबाह, घर तबाह क्या तुमने की तैयारी है
सुकून तबाह करने अभी आयी इनकी बारी है
कौन जीता कौन हारा किसने क्या सौदा किया
बेचने को तो इंसान ही था सस्ते मे ही चल गया
बसे बसाये इंसान को शरणार्थी क्यूँ बना दिया
क्या वो एक ही देश था जो युद्ध मे तबाह हुआ
भविष्य की सुरक्षा को सीमाओं की भी रक्षा हो
आत्मरक्षा के साथ ही शांति की अभिरक्षा हो
सत्य अहिंसा के देश मे धन्यबाद हो NAM का
दूसरों के लड़ाई में क्यूँ हवन करें ज़न धन का
🙏सादर अमित बरनवाल 🙏
Comments
Post a Comment