चल पड़े चार कदम..
चल पड़े कुछ कदम चार जवान चल पड़े
खुद के आह मे हम बेपरवाह चल पड़े
अपने राह के इम्तेहान दे दे के चले
आज कुछ कर चले सोच यहां वहाँ चल पड़े
राह की ख़ामोशी अंदाज़े लगाते रहे
चंद आवाजें तो फुसफुसाहट के आते रहे
बुलंदी की ठानी थी उन ज़ररों ने पैमाइस मे
जिनके दरारों को हवा भी नागवार थी
कुछ आवाजें तो ना जाने के भी आये
वो फिर भी ना रुके चलने की जो ठानी थी
आओ तुम भी चलो चलने की है बात चली
रुख की कल देखेंगे रुक जाने की है बात नहीं
मंजिल मिलनी ही है जो हमने हिम्मत की है
बड़े बड़ों के हौसलों को हिलाने की कवायद की है
कुछ पत्ते तो शाखों से हैं उनको छोड़ चले
हमने उन्हें साथ आ जाने की ताकत दी है
आओ मिल जाए तिनकों की तरह तूफान बने
राह की अड़चनों को उड़ा सके अपनी पहचान बने
शिकवे शिकायत दूर कर लो दोस्तों खुशियो के वास्ते
संग मिल के पी बैठे तो पानी भी जाम बने
सप्रेम अमित बरनवाल🙏🙏
Comments
Post a Comment